नई दिल्ली. अगर आप बाजार से सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सोचिये क्योंकि सोने की कीमत स्थिर होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
तीन दिन के अंदर सोने की कीमत में दो दिन गिरावट दर्ज की आई है।
बुधवार को सोने की कीमत में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29350 रुपए के पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 700 रुपए का उछाल भी दर्ज किया गया है। 700 रुपए के उछाल के साथ चांदी की कीमत प्रति किलो 41435 रुपए के स्तर पर पहुंच चुकी है। मंगलवार को सोने कीमतों में 50 रुपए का उछाल आया था। वहीं सोमवार को सोने की कीमत में रिकॉर्ड 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।