होम अमेरिका के प्रतिष्ठित वाबाश कालेज में 1,20,000 डॉलर की स्कालरशिप के साथ सी.एम.एस. छात्र का चयन

शिक्षा

अमेरिका के प्रतिष्ठित वाबाश कालेज में 1,20,000 डॉलर की स्कालरशिप के साथ सी.एम.एस. छात्र का चयन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के मेधावी छात्र मुर्तजा सरवत ताकी ने उच्च शिक्षा हेतु  अमेरिका के अत्यन्त प्रतिष्ठित वाबाश कालेज में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

अमेरिका के प्रतिष्ठित वाबाश कालेज में 1,20,000 डॉलर की स्कालरशिप के साथ सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, 10 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के मेधावी छात्र मुर्तजा सरवत ताकी ने उच्च शिक्षा हेतु  अमेरिका के अत्यन्त प्रतिष्ठित वाबाश कालेज में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है, साथ ही वाबाश कालेज में चार वर्षीय शिक्षा के दौरान  1,20,000 अमेरिकी डॉलर की स्कालरशिप अर्जित की है। मुर्तजा सरवत ताकी ने यह उपलब्धि अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत विदेश के प्रतिष्ठत कालेज उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर हासिल किया है तथापि इस उपलब्धि का श्रेय सी.एम.एस. को देते हुए विद्यालय का आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, हाँगकाँग आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से लगातार उच्चशिक्षा के प्रस्ताव प्राप्त हो रहें है, जिनमें अधिकतर प्रस्ताव स्कॉलरशिप के साथ हैं। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि विगत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष बहुत बड़ी संख्या में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चयनित होकर रिकार्ड बनायेंगे। अभी तक सी.एम.एस. के 36 छात्र विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 6 दशकों से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विश्व के अनेक देशों में अत्यन्त उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं एवं सारे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रवाहित कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top