होम 14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव सी.एम.एस. में 18 जनवरी को

शिक्षा

14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव सी.एम.एस. में 18 जनवरी को

सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित एक माह के 26वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में प्रतिभाग कर रहे 14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव ‘ओपेन डे समारोह’ आगामी 18 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है

14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का  साँस्कृतिक महोत्सव सी.एम.एस. में 18 जनवरी को

लखनऊ, 11 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित एक माह के 26वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में प्रतिभाग कर रहे 14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव ‘ओपेन डे समारोह’ आगामी 18 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस साँस्कृतिक महोत्सव में 14 देशों ब्राजील, कोस्टारिका, डेनमार्क, फ्राँस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, मंगोलिया, नार्वे, स्पेन, स्वीडन, थाईलैण्ड एवं भारत के बाल प्रतिनिधि अपने-अपने देश के लोकनृत्यों व लोकगीतों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित करेंगे तथापि एक मंच पर 14 देशों का साँस्कृतिक संगम एकता, शान्ति व सौहार्द से भरपूर विश्व व्यवस्था का अद्भुद दृश्य उपस्थित करेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की मेजबानी में एक माह का अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर 28 दिसम्बर 2018 से 24 जनवरी 2019 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 14 देशों से पधारे 11 से 12 वर्ष उम्र के छात्र एक छत के नीचे साथ-साथ रहकर एकता, शान्ति, सद्भाव, सहयोग, भाईचारा, मैत्री आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथापि भारत की सँस्कृति, सभ्यता, खान-पान व रीति-रिवाजों से भी अवगत हो रहे हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर के अन्तर्गत विभिन्न संस्कृति, भाषा, सभ्यता, रीति-रिवाज में पले-बढ़े बच्चों को इस प्रकार के एक माह लम्बे अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में इकट्ठा रखे जाने का उद्देश्य छोटे बच्चों के कोमल हृदय में आपसी भाईचारा, विश्व शांति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का समावेश करना है। बाल शिविर के अन्तर्गत प्रतिभागी बच्चों के ठहरने, खाने-पीने, खेल-कूद, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण, चिकित्सा आदि की सारी सुविधाऐं सी.एम.एस. द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top