होम नोटबंदी के कारण बिकने से बच गई लड़की

अजब-गजब

नोटबंदी के कारण बिकने से बच गई लड़की

नोटबंदी के कारण सब नकदी की समस्या से परेशान है। लोग बैंकों और ATM के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। नकदी की वजह से कई लोगों की मौत की खबरें भी आई लेकिन आज जो खबर सामने आयी हैं उसे जानकर आप कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि नोटबंदी एक बहुत अच्छा कदम साबित हुआ है।

नोटबंदी के कारण बिकने से बच गई लड़की

जयपुर. नोटबंदी के कारण सब नकदी की समस्या से परेशान है। लोग बैंकों और ATM के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। नकदी की वजह से कई लोगों की मौत की खबरें भी आई लेकिन आज जो खबर सामने आयी हैं उसे जानकर आप कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि नोटबंदी एक बहुत अच्छा कदम साबित हुआ है। राजस्थान की एक लड़की की जिंदगी नोटबंदी की वजह से बच गई। राजस्थान के अलवर में सरकार के इस फैसले ने एक लड़की को बिकने से बचा लिया। 21 साल की लड़की को उसके भाई ने ही बेच दिया। एजेंट के साथ उसका सौदा 20 लाख रुपए में हुआ। सारी बातें तय हो गई। डील एकदम फाइनल हो गई थी। लेकिन दलाल पैसे लेकर आता इससे पहले ही सरकार ने नोटबंदी का ऐलान कर दिया था।

नोटबंदी की वजह से दलाल पैसों का इंतजाम नहीं कर पाया और उसने पैसे चेक से देने की बात कही लेकिन लड़की का भाई नहीं माना। इस बात को लेकर दोनों की बहस होने लगी। इसी बीच मौका पाकर लड़की वहां से भाग कर सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। लड़की ने अलवर के एडिशनल एसपी पारस जैन को पूरी आप बीती बताई।

लड़की बात सुनकर पुलिस ने फौरन बयान दर्ज कर उसे महिला पुलिस स्टेशन भेज दिया। वहीं पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए लड़की के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top