होम अच्छे पति पाने के लिए सिर मुंडवाकर रखती है लड़कियां

अजब-गजब

अच्छे पति पाने के लिए सिर मुंडवाकर रखती है लड़कियां

अच्छे पति पाने के लिए सिर मुंडवाकर रखती है लड़कियां

अच्छे पति पाने के लिए सिर मुंडवाकर रखती है लड़कियां

ईथोपिया : शादी को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग ही रीति-रिवाज है जिसे लोग मानते भी है। शादी में कहीं दूल्हा-दुल्हनों को बाथरूम जाने से रोक दिया जाता है तो कहीं उन्हें तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा जाता है लेकिन आज शादी के जिन अजीबो-गरीब रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं आज से पहले कभी न तो सुना होगा और न ही इसकी कल्पना की होगी।

लड़कियों के लिए उनके बाल उनका गहना होता है लेकिन आपको बता दे कि एक देश ऐसा भी हैं जहां शादी से पहले लड़कियां बाल नहीं रखती हैं। हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसी बस्ती में रहने वाले बोराना जनजाति के बारे में। इस जनजाती की लड़कियों को शादी से पहले बाल रखने की मनाही होती है।

शादी से पहले यहां की लड़कियां बाल मुंडवाकर रखती है। ऐसा करने के पीछे उनका मानना है कि उन्हें मनमुताबिक वर मिलेगा और उनकी शादी भी जल्दी होगी। इस समुदाय की लड़कियों को उनकी शादी के बाद ही ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका दिया जाता है। इतना ही नहीं शादी से पहले यहां की लड़कियों को फोटो खींचवाने तक की आजादी नहीं दी जाती है। इन लोगों का मानना हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस समुदाय की महिलाएं शादी से पहले अपने सिर के एक बड़े हिस्से को मुंडवा कर रखती हैं। इस परंपरा को वो वर्षो से मानती आ रही है। ऐसा करने के पीछे उनकी दलील है कि उन्हें अच्छा वर मिलेगा और उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। हलांकि समय और विकास के साथ-साथ इस सुमदाय की इस सोच में भी धीरे-धीरे बदलाव आ रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top