होम भारत ने न्यूजीलैंड के हराकर कांस्य जीता : सुल्तान अजलान शाह

खेल-संसार

भारत ने न्यूजीलैंड के हराकर कांस्य जीता : सुल्तान अजलान शाह

भारत ने न्यूजीलैंड के हराकर कांस्य जीता : सुल्तान अजलान शाह

भारत ने न्यूजीलैंड के हराकर कांस्य जीता : सुल्तान अजलान शाह

इपोह : मलेशिया के इपोह में खेले जा रहे अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने अपना सफर कांस्य पदक के साथ खत्म किया है। पाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद शनिवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया। इससे पहले शुक्रवार को मलेशिया से हारकर भारतीय टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टीम ने शानदार खेल दिखाया। भारत के लिए डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह ने दूसरे क्वॉर्टर में 17वें और 27वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील किए। वहीं आखिरी क्वॉर्टर में एस.वी सुनील ने 48वें और तलविंदर सिंह ने 60वें मिनट में शानदार फील्ड गोलकर स्कोर 4-0 कर दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराया। मैच शुरू होने के बाद से ही लगातार भारत की टीम हावी रही। हालांकि टूर्नामेंट के लिहाज से भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। पिछले साल भारत ने अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top