होम आज विजय माल्या के खिलाफ लंदन कोर्ट में भारत करेगा दोहरी आपराधिकता की मांग

विदेश

आज विजय माल्या के खिलाफ लंदन कोर्ट में भारत करेगा दोहरी आपराधिकता की मांग

भारत के शराब कारोबारी और बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या को लेकर आज ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई होनी है, कोर्ट की सुनवाई में भारत माल्या के खिलाफ दोहरे अपराध का मामला उठाया जायेगा |

आज विजय माल्या के खिलाफ लंदन कोर्ट में  भारत करेगा दोहरी आपराधिकता की मांग

भारत के शराब कारोबारी और बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या को लेकर आज ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई होनी है, कोर्ट की सुनवाई में भारत माल्या के खिलाफ दोहरे अपराध का मामला उठाया जायेगा | माल्या पर सुनवाई दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होगी | विजय माल्या को सिर्फ भारतीय कानून के तहत आरोपी बताने के साथ, यूके फ्रॉड एक्ट, 2006 के तहत भी आरोपी बताया जायेगा | दो देशों में एक जैसे अपराध को दोहरी आपराधिकता के दायरे में रखा जाता है, ऐसे में भारत माल्या की मुश्किलें और ज्यादा बाद गयी है |
भारतीय जांच एजेंसियों ने इस संबंध में बयानों की कॉपी क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस के वकीलों को सौंप दी गई है, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने लंदन जाकर CPS के वकीलों से मुलाकात की थी |

सुनवाई में कोर्ट के सामने ये साबित किया जायेगा कि सौदे या लेनदेन के प्रति माल्या ने ईमानदारी नहीं दिखाई है , ऐसे में अगर कोर्ट भारतीय पक्ष की दलीलों से सहमत हो जाता है तो माल्या को भारत वापस लाने की संभावना बढ़ जाएंगी | विजय माल्या पर अलग-अलग बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, बैंकों का कर्ज चुकाने के बजाय माल्या देश छोड़कर फरार हो गये, माल्या 2016 से ही लंदन में हैं जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी, भारत की मांग पर सुनवाई करते हुए लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top