होम इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

युवाशिक्षा

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र रिशान हल्दर ने इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है।

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 14 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र रिशान हल्दर ने इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।

छात्र ने अपने मेधात्व व अंग्रेजी ज्ञान का किया शानदार प्रदर्शन-

हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने मेधात्व व अंग्रेजी ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु रिशान को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : नृत्य प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top