होम इस जगह पर रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा,घर में आयेगी सुख-समृद्धि

आस्थाधर्म-अध्यात्मवास्तु शास्त्र

इस जगह पर रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा,घर में आयेगी सुख-समृद्धि

शान्ति के प्रतीक भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है और आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं।

इस जगह पर रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा,घर में आयेगी सुख-समृद्धि

इस जगह पर रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा,घर में आयेगी सुख-समृद्धि-

शान्ति के प्रतीक भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है। और आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं। बुध्द की प्रतिमा घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर किया जा सकता है। मगर प्रतिमा को रखने का सही ढंग और जगह आपको पता होना अति आवश्यक है तो आइए आपको बताते हैं कैसे और किस जगह पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाकर आप सुख और शांति की प्राप्ति कर सकते हैं। 

घर के मुख्य दरवााजे पर-

घर के मुख्य दरवाजे पर रक्षा मुद्रा में बुद्ध की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। रक्षा मुद्रा भी जहां भगवान बुद्ध का एक हाथ आशीर्वाद के रूप में रहता है तो वहीं दूसरा हाथ रक्षार्थ होता है। दरवाजे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को जमीन से लगभग चार फुट ऊपर किसी सुंदर से स्टैंड पर लगाना चाहिए। कहते हैं।

लिविंग रूम में- 

घर के लिविंग रूम में दाईं ओर झुके हुए बुद्ध की प्रतिमा लगानी चाहिए। प्रतिमा को इस तरह से लगाएं कि भगवान बुद्धि का मुख पश्चिम दिशा की ओर रहे। आप इसे किसी टेबल या स्टूल पर रख सकते हैं। इससे आपके घर में शांति रहेगी और खुशियों आयेंगी। मानसिक रूप से शांत महसूस करने के लिए लिविंग रूम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा जरूर रखें। इससे घर में समृद्धि भी बनी रहती है। 

बच्चों के रूम में-

भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं विभिन्न मुद्राओं में मिलती हैं. इन मुद्राओं का अलग-अलग अर्थ होता है। बच्चों के कमरे में उनके पढ़ने के टेबल पर भगवान बुद्ध की मूर्ति पूर्वमुखी करके रखना चाहिए। बच्चों के रूम में लेटे हुए विश्राम मुद्रा में या छोटे सिर वाली बुद्ध की प्रतिमा भी रखी जा सकती है। इससे पढ़ाई करते समय ध्यान केंद्रित रहता है जिससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

घर के बगीचे में-

अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां पर भी आप बुद्ध की प्रतिमा लगा सकते है। बगीचे में एक साफ स्थान पर ध्यान मुद्रा वाली बुद्ध की प्रतिमा लगानी चाहिए। इससे बगीचे में टहलते या ध्यान लगाते समय आप ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं और आपको मानसिक रूप से शांति प्राप्त होती है। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। 

 

 

Disclaimerइस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। ibmnews24.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top