होम आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों के सामने श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतारें

देश

आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों के सामने श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतारें

आज पवित्र सावन महीने का पहला सोमवार है, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए इस समय श्रद्दालुओं की की भारी भीड़ मंदिरों के सामने एकत्र है। लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड समेत समस्त भारत में लगभग हर जगह लोग हाथों में जल लिए भगवान शिव को चढ़ाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार कर रहे हैं।

आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों के सामने श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतारें

लखनऊ. आज पवित्र सावन महीने का पहला सोमवार है, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए इस समय श्रद्दालुओं की की भारी भीड़ मंदिरों के सामने एकत्र है। लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड समेत समस्त भारत में लगभग हर जगह लोग हाथों में जल लिए भगवान शिव को चढ़ाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार कर रहे हैं।

हरदोई, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ सहित कई शहरों में सुबह से ही लोग शिव मंदिरों के बाहर लम्बी कतारों में लगे हुए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है।

सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गए हैं। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद में मन कामेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top