जम्मू कश्मीर।
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह भारतीय सेना के कैंप पर आतंकवादी हमला हुआ है जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबित पाकिस्तान की तरफ से भी पुंछ सैक्टर में फायरिंग हुई है और मोर्टार भी दागे गए हैं।
बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की तरफ से शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे फायरिंग शुरू हुई। वहीं जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा क्षेत्र में आतंकवादियों ने सेना के कैंप पर हमला कर दो भारतीय जवानों को घायल कर दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।