होम भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों से

भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1755 - पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 - ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 - जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 - भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 - पश्चिम बंगाल स्यालदाह और अर्मेनिया घाट के बीच ट्राम सेवा शुरु हुई।
1913 - स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1950 - भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954 - फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 - भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 - दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 - पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
1973 - मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 - संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
2000- छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।
2012-गूगल जीमेल विश्व का सबसे लोकप्रिय इमेल सर्विस बना।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top