
दुनिया में 50% से अधिक प्रवासी केवल 10 देशों में बसते हैं. बीते 25 सालों में दूसरे देशों में बसने वालों में क़रीब 20 फीसदी प्रवासी केवल अमरीका में बसे हैं। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग कारणों से दुनिया के लगभग 4.66 करोड़ लोगों ने अपना देश छोड़ कर अमरीका का रुख़ किया।
लेकिन अगर जनसंख्या के आंकड़ों को देखें तो यूनाईटेड अरब अमीरात में सबसे अधिक प्रवासी बसे हुए हैं। यहां की जनसंख्या में 88.4 फीसदी लोग प्रवासी ही हैं।
आइये जानते है वो देश जहां बीते 25 सालों से सबसे अधिक प्रवासी पहुंचे हैं:-
देश - साल 1990 - साल 1995 - साल 2005 - साल 2015
अमरीका - 2.33 करोड़ - 2.85 करोड़ - 3.93 करोड़ - 46.6 करोड़
जर्मनी - 0.59 करोड़ - 0.75 करोड़ - 1.03 करोड़ - 1.2 करोड़
रूस - 1.15 करोड़ - 1.19 करोड़ - 1.17 करोड़ - 1.16 करोड़
सऊदी अरब - 0.5 करोड़ - 0.51 करोड़ - 0.65 करोड़ - 1.02 करोड़
ब्रिटेन - 0.37 करोड़ - 0.42 करोड़ - 0.59 करोड़ - 0.85 करोड़
यूनाईटेड अरब अमीरात - 0.18 करोड़ - 0.18 करोड़ - 0.33 करोड़ - 0.81 करोड़
कनाडा - 0.43 करोड़ - 0.49 करोड़ - 0.61 करोड़ - 0.78 करोड़
फ्रांस - 0.59 करोड़ - 0.61 करोड़ - 0.67 करोड़ - 0.78 करोड़
ऑस्ट्रेलिया - 0.40 करोड़ - 0.42 करोड़ - 0.49 करोड़ - 0.68 करोड़
स्पेन - 0.41 करोड़ - 0.41 करोड़ - 0.41 करोड़ - 0.59 करोड़
स्पेन - 0.41 करोड़ - 0.41 करोड़ - 0.41 करोड़ - 0.59 करोड़
बीते साल संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पेश करते हुए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव यान एलियासन ने कहा था कि हाल के सालों में प्रवासियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. उन्होंने कहा कि जहां इस सदी की शुरुआत में 17.3 करोड़ लोगों ने अपना देश छोड़ा साल 2015 तक 24.4 करोड़ लोग अपना देश छोड़ दूसरे देशों के लिए निकले. इनमें से 2 करोड़ केवल शरणार्थी थे.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।