
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रख दिय गया है । रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट करके लिखा है कि नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन के नाम को बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया है। और मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि जनपद चंदौली में स्थित मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया जाता है। यह परिवर्तन भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अनापत्ति के बाद किया गया है।
आपको बता दें कि मुगलसराय जंक्शन के नाम को बदलने की चर्चा पिछले वर्ष ही शुरू हो गई थी। योगी सरकार की कैबिनेट ने इसके नाम को बदलने का पिछले वर्ष ही फैसला ले लिया था। हालांकि कुछ लोगों ने इसपर आपत्ति जताई थी और इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर करने की मांग की थी। लेकिन आखिरकार इन तमाम आपत्तियों के बाद इस स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया है।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="hi" dir="ltr">नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया, मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पं .दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा। <a href="https://t.co/PoHDGQmu5i">pic.twitter.com/PoHDGQmu5i</a></p>— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) <a href="https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1003694116989833221?ref_src=twsrc%5Etfw">June 4, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।