होम न कपल न ही भाई-बहन क्या हैं दोनों के बीच का रिश्ता?

न कपल न ही भाई-बहन क्या हैं दोनों के बीच का रिश्ता?

न कपल न ही भाई-बहन क्या हैं दोनों के बीच का रिश्ता?

न कपल न ही भाई-बहन क्या हैं दोनों के बीच का रिश्ता?

चाइनीज सोशल मीडिया विबो पर लिउ एलिन के 75 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके फिगर और लुक से प्रभावित होकर इनके एक फैन ने लिउ की फोटोज सहित एक आर्टिकल ही पब्लिश कर दिया जिसके बाद ये दुनिया के लाखों लोगों की नजर में आ गईं। फोटो में 22 साल एक लड़के के साथ मौजूद लिउ न तो उसकी बहन हैं न ही गर्लफ्रेंड। दरअसल लिउ रिश्ते में उसकी मां हैं।चीन के हैनान प्रांत में 1968 में लिउ ने जन्म लिया था। जब वो लोगों को बताती हैं कि वो 49 साल की हैं तो पहले कोई उन पर विश्वास नहीं करता। जब कभी वो अपने बेटे के साथ कहीं बाहर जाती हैं तो सभी उन्हें उसकी गर्लफ्रेंड समझ लेते हैं। लिउ के अनुसार वो अब भी खुद को 15 साल की लड़की की तरह महसूस करती हैं। आपको बता दे कि लिउ एलिन लाइब्रेरियन है जो अब रिटायर हो चुकी हैं। अपनी टोंड बॉडी और यूथफुल स्किन का क्रेडिट लिउ रेग्युलर एक्सरसाइज को देती हैं।

अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए लिउ कॉस्मेटिक्स का सहारा नहीं लेती हैं। वो मेकअप भी काफी कम करती हैं। लिउ पिछले 30 सालों से लगातार एक्सरसाइज कर रही हैं। उन्हें स्विमिंग करना काफी पसंद हैं। ठंड में भी वो स्विमिंग करना बंद नहीं करतीं। इसके अलावा लिउ लिफ्टिंग से भी खुद को टोंड रखती हैं।

जब से उनके फैन ने उनकी फोटोज सोशल अकाउंट पर शेयर की है उन्हें कई लोग फिल्म्स में लेना चाहते हैं। लिउ 80 की उम्र तक ऐसे ही जवान दिखना चाहती हैं। लिउ ने बाकी महिलाओं से भी एक्सरसाइज कर खुद को खूबसूरत बनाने की अपील की है। उनके अनुसार फिट रहना आप के अंदर कॉन्फिडेंस लाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top