होम गरमाई सियासत : अमित शाह से नीतीश कुमार ने की गुपचुप बातचीत

सियासत

गरमाई सियासत : अमित शाह से नीतीश कुमार ने की गुपचुप बातचीत

जहां एक ओर नोटबंदी को लेकर दिल्ली की सियासत में घमाशान मचा हुआ है इस बीच खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हाल ही में मुलाकात की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में BJP अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

गरमाई सियासत : अमित शाह से नीतीश कुमार ने की गुपचुप बातचीत

नई दिल्ली. जहां एक ओर नोटबंदी को लेकर दिल्ली की सियासत में घमाशान मचा हुआ है इस बीच खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हाल ही में मुलाकात की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में BJP अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उनकी मुलाकात की व्यवस्था चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कराई।

प्रशांत किशोर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के ही करीबी के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने दोनों नेताओं की दिल्ली में मुलाकात कराई थी। नवभारत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक एक नवंबर को गुरुग्राम के एक फॉर्महाउस में दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात हुई। रिपोर्ट के मुताबिक मुलाकात के बाद अमित शाह पंजाब में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए थे।

इसके के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार राजधानी में ही रुके। जहां उन्हें लॉ कमिशन की बैठक में हिस्सा लेना था। अगर मान लें कि ये बैठक वाकई में हुई है तो इससे उन अफवाहों को और मजबूती मिल जाती है कि नीतीश कुमार अमित शाह के संपर्क में हैं।

बताते चले कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने खुले तौर पर मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया था। इतना ही नहीं नीतीश दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी मनाने के लिए गठित समिति का हिस्सा भी बने हैं। प्रशांत किशोर अभी तक कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति देख रहे थे। NBT की खबर के मुताबिक कांग्रेस प्रशांत किशोर के खिलाफ आ रही ऐसी शिकायतों के बाद उन्हें हटाने की तैयारी कर रही है। उनके खिलाफ यूपी के कई नेताओं ने शिकायत की थी।

कुल मिलाकर जिस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं ऐसे में महागठबंधन के टूटने की संभावनाएं बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को इसका एक इशारा किया था। उन्होंने कहा कि उनकी महागठबंधन के कुछ नेताओं से कुछ मामलों में असहमति रही है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नोटबंदी पर कांग्रेस का अलग विचार है। उन्होंने कहा कि आलाकमान के फैसले के बाद किसी भी समय महागठबंधन से कांग्रेस पार्टी अलग हो सकती है। ऐसा पहली बार है जब महागठबंधन से जुड़े किसी बड़े नेता ने इस तरह से गठबंधन तोड़ने का सीधा ऐलान किया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी खुले तौर पर दिए बयान से साफ है कि बिहार सरकार चला रही महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top