होम PM मोदी ने लॉन्च किया mYoga app, जानिए इस ऐप की खासियत

समाचारदेशयुवातकनीकी

PM मोदी ने लॉन्च किया mYoga app, जानिए इस ऐप की खासियत

PM मोदी ने लॉन्च किया mYoga app,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए mYoga ऐप को लॉन्च कर दिया है।

PM मोदी ने लॉन्च किया mYoga app, जानिए इस  ऐप  की खासियत

PM मोदी ने लॉन्च किया mYoga app,जानिए इस ऐप की खासियत-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए mYoga ऐप को लॉन्च कर दिया है और यह पूरी दुनिया में उपलब्ध होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि कोरोना के दौर में योग लोगों के लिए वरदान के तौर पर है।

PM मोदी ने लॉन्च किया mYoga app-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए mYoga ऐप को लॉन्च कर दिया है और यह पूरी दुनिया में उपलब्ध होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि कोरोना के दौर में योग लोगों के लिए वरदान के तौर पर है। भारत ने WHO(world Health Organization) के सहयोग इसे पूरा किया है। myYoga ऐप के जरिए दुनिया भर में कई भाषाओं में योगा ट्रेनिंग और प्रैक्टिस सेशन की सुविधा मिलेगी।

आइये जानते हैं इस एप की खास बातें-

mYoga ऐप को आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर तैयार किया है। इस ऐप के जरिए सामान्य लोगों और योग के अनुभवी लोगों को अलग-अलग समय पर योग की ट्रेनिंग और अभ्यास करवाया जाएगा।  12 से 65 साल के बीच के लोग  इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। mYoga ऐप कुछ इस प्रकार डिजाइन की गई है कि लोग अपने स्मार्टफोन में इसकी मदद से अच्छे योग की प्रैक्टिस कर पाएं।

आज के समय में डाटा सेफ्टी बहुत ज्यादा अहम हो गई है।  लोगों को यह भ्रम रहता है ऐसे app हमारे पर्सेनल डेटा को तो नहीं इकट्ठा कर रहे हैं आपको बता दे कि इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह यूजर्स का किसी भी प्रकार का डाटा इकट्ठा नहीं करता है। 

किन-किन भाषाओं में उपलब्ध है यह app- 

mYoga ऐप हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच में मौजूद है। वहीं कुछ समय बाद यह अन्य कई भाषाओं में भी उपलब्ध हो जाएगी। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top