होम यदि आप भी आम को फ्रिज में रखते है तो जानिए स्‍वाद और सेहत दोनों को कैसे पहुँचाता है नुकसान

जीवन शैलीस्वास्थ्य

यदि आप भी आम को फ्रिज में रखते है तो जानिए स्‍वाद और सेहत दोनों को कैसे पहुँचाता है नुकसान

आम के मौसम में आप सभी लोग आम तो खाते होंगे, और खाना भी चाहिए। क्योकि आम सेहत के लिए फायदेमंद है, पर जब आप उसे सही तरीके से खाये। यदि आप भी आम को फ्रिज में रखकर खाते है तो ये स्‍वाद और सेहत दोनों को नुकसान पहुँचाता है।

यदि आप भी आम को फ्रिज में रखते है तो जानिए  स्‍वाद और सेहत दोनों को कैसे पहुँचाता है नुकसान

यदि आप भी आम को फ्रिज में रखते है तो जानिए  स्‍वाद और सेहत दोनों को कैसे पहुँचाता है नुकसान :-

आम के मौसम में आप सभी लोग आम तो खाते होंगे, और खाना भी चाहिए। क्योकि आम सेहत के लिए फायदेमंद है, पर जब आप उसे सही तरीके से खाये। यदि आप भी आम को फ्रिज में रखकर खाते है तो ये स्‍वाद और सेहत दोनों को नुकसान पहुँचाता है। मैंगो ऑर्ग के मुताबिक, ऐसा करने से इसके न्‍यूट्रिशनल वैल्‍यू और टेस्‍ट प्रभावित होते हैं।


क्यों आम को फ्रीज़ में नहीं रख सकते है :-

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट के अनुसार आम और बाकी सभी गूदेदार फलों को रूम टेंपरेचर पर ही रखना अच्छा होता है। फ्रिज के बाहर सामान्य तापमान पर रखने से इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं और यह हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।  विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि आम  के अलावा अन्‍य ट्रॉपिकल फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्‍योंकि ये ठंड के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं।

आम को स्‍टोर करते समय रखें इन बातों का ध्‍यान  :-

>आम अगर कच्‍चे हैं तो उन्‍हें फ्रिज में कभी नहीं रखें। ऐसा करने से वे बेहतर तरीके से पकेंगे नहीं और स्‍वाद भी अच्‍छा नहीं होगा।
>अगर आप रूम टेंपरेचर पर पकेंगे तो ये अधिक मीठे और नरम होंगे। हेल्‍दी भी अधिक होंगे।
>आम जब पक जाए तो आप उसके और अधिक पकने की प्रक्रिया को कम करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।
>पूरी तरह से पके आम को 5 दिन तक फ्रिज में स्‍टोर किया जा सकता है।
>अगर आम को जल्‍दी पकाना हो तो इसे रूम टेम्‍परेचर में किसी पेपर बैग में रखें।
>आमों को छीलकर, काटकर एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में छह महीने तक रखा जा सकता है।
>अन्‍य फल और सब्जियों के साथ न रखें आम।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top