होम 5 साल में 3 बार सीमा पार कर की सर्जिकल स्ट्राइक, पर तीसरी की नहीं दूंगा जानकारी : राजनाथ सिंह

देश

5 साल में 3 बार सीमा पार कर की सर्जिकल स्ट्राइक, पर तीसरी की नहीं दूंगा जानकारी : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों के बारे में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में नई जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। कर्नाटक के मंगलुरु में राजनाथ सिंह ने बताया कि...

5 साल में 3 बार सीमा पार कर की सर्जिकल स्ट्राइक, पर तीसरी की नहीं दूंगा जानकारी : राजनाथ सिंह

मंगलुरू, कर्नाटका। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों के बारे में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में नई जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। कर्नाटक के मंगलुरु में राजनाथ सिंह ने बताया कि पिछले 5 सालों में भारतीय सेना ने सीमा पार कर तीन बार आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइकर कामयाबी हासिल की है। और उन्होंने यह भी साफ किया है कि उसमें से सिर्फ वह 2 की जानकारी दे सकते हैं और तीसरी के बारे में कुछ नहीं बता सकते है।

आपको बता दें पिछले कुछ दिनों पूर्व पुलवामा आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसके पास आतंकी संगठन और उनके सरपरस्त बौखलाए हुए हैं जिसके फलस्वरूप कश्मीर में लगातार आतंकी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और पाकिस्तान भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करके सबको चौंका दिया है उन्होंने कहा है कि पिछले 5 सालों में हमने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर तीन बार आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया है। उनमें से हम तो की जानकारी देंगे पर तीसरी कि नहीं देंगे।

आतंक के खिलाफ हमें एकजुट होने की जरूरत-

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। अभी तक हमने तीन स्ट्राइक किए हैं और उन में सफलता पाई है पहली स्ट्राइक उरी अटैक के बाद हुई थी जिससे वहां पाकिस्तान में हाहाकार मच गया था उसके बाद क्या हुआ आप सभी को विदित है। और दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक पुलवामा हमले के बाद हमारी वायु सेना ने किया। तीसरी की जानकारी हम नहीं देंगे। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत कमजोर देश नहीं रहा।

पीएम मोदी ने भी कहा था इस बार रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तान-

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस पर बात करते हुए कहा था कि इस बार पाकिस्तान रंगे हाथों पकड़ लिया गया है और उस पर चौतरफा दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पीएम ने यह भी आरोप लगाया है कि हमारे देश के कुछ लोग ही अपने बयानों से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं पाकिस्तान उनके बयानों को आधार बनाकर दुनिया में झूठ फैला रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top