
बिहार में एक और नेता की हत्या कर दी गई है। इस बार अपराधियों ने बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को निशाना बनाया है। उन्हें 12 फरवरी को भोजपुर के सोनवर्षा में गोली मारी गई। उन्होंने शाहपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। ठीक एक हफ्ते पहले, 5 फरवरी को अपराधियों ने लोजपा के एक नेता की हत्या की थी। लोजपा भाजपा और केंद्र में एनडीए सरकार की सहयोगी है। 5 फरवरी को पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट के समीप 55 साल के लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।