होम UP के पर्यटन लिस्ट से ताजमहल बाहर, राहुल गांधी ने कहा अंधेर नगरी, चौपट राजा

उत्तर प्रदेश

UP के पर्यटन लिस्ट से ताजमहल बाहर, राहुल गांधी ने कहा "अंधेर नगरी, चौपट राजा"

उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन लिस्ट से ताजमहल को निकाले जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने UP के CM पर निशाना साधते हुए कहा है कि अंधेर नगरी चौपट राजा।

UP के पर्यटन लिस्ट से ताजमहल बाहर, राहुल गांधी ने कहा अंधेर नगरी, चौपट राजा

उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन लिस्ट से ताजमहल को निकाले जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने UP के CM पर निशाना साधते हुए कहा है कि अंधेर नगरी चौपट राजा। UP के पर्यटन मंत्रालय की बुकलेट से ताजमहल के आउट किए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती! ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु ने लिखा था, "अंधेर नगरी, चौपट राजा।"

UP सरकार की पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट में ताजमहल को शुमार नहीं किया गया है। जबकि CM योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है। वहीं, बुकलेट का पहला पेज वाराणसी की गंगा आरती पर है और दूसरे पेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की तस्वीर है। इसके अलावा बुकलेट में पर्यटन विकास योजनाओं के बारे में भी बताया गया है।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए भी कहा था , कि ताजमहल भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी UP सरकार के इस कदम का विरोध किया है। CPM की वृंदा करात ने कहा, "मैं मानती हूं कि पूरे विश्व के लोगों के लिए देखने के लिए ताजमहल एक प्रमुख जगह है। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। यह भारत का हिस्सा है। इसलिए लोग उन पर केवल हंसगें। उन्होंने इतिहास और ताजमहल की सुंदरता को नजरअंदाज किया है।"


नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top