होम ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

शिक्षा

ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस की कक्षा-6 की मेधावी छात्रा ऐश्वर्या पन्त ने शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेन रीजनल फेस्ट में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 4 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस की कक्षा-6 की मेधावी छात्रा ऐश्वर्या पन्त ने शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेन रीजनल फेस्ट में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु ऐश्वर्या को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपहारों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस.  इन्दिरा नगर कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने विभिन्न विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top