होम UP Home Guard Recruitment- यूपी मे होमगार्ड समेत अन्य विभागों मे जल्द शुरू होगीं बम्पर भर्तियां, जाने डिटेल्स

युवानौकरियां

UP Home Guard Recruitment- यूपी मे होमगार्ड समेत अन्य विभागों मे जल्द शुरू होगीं बम्पर भर्तियां, जाने डिटेल्स

UP Home Guard Recruitment,उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान के पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू की जा सकती है। काफी समय से भर्ती को लेकर ये खबरें आ रही हैं की होमगार्ड विभाग जल्द ही इसके लिए अधिसूचना जारी करने वाला है।

UP Home Guard Recruitment- यूपी मे  होमगार्ड समेत अन्य विभागों मे जल्द शुरू होगीं बम्पर भर्तियां, जाने डिटेल्स

UP Home Guard Recruitment,आने वाला अगला महीना उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए कई सौगात लेकर आने वाला है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान के पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू की जा सकती है। काफी समय से भर्ती को लेकर ये खबरें आ रही हैं की होमगार्ड विभाग जल्द ही इसके लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। बता दें कि फिलहाल यूपी होमगार्ड विभाग में 30,000 से ज्यादा पद रिक्त पड़े है। जिन पर सरकार की जल्द ही भर्ती कराने की योजना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती सम्बन्धी अपडेट के लिए वे यूपी होमगार्ड विभाग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

UP Home Guard Recruitment समेत UP में कई पदों पर जल्द होगी बंपर भर्तियां-

यूपी होमगार्ड,यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल,राजस्व विभाग, लेखपाल और कृषि विभाग में जल्द भर्तियां की जाएंगी। इन सभी भर्तियों के माध्यम से सरकार करीब एक लाख रिक्त पद भरे जा सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही प्रदेश में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाल सकता है। जानकारी के अनुसार बोर्ड तकरीबन 25,000 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती आयोजित कराने की तैयारी में है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है।

यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती-

उत्तर प्रदेश के युवाओं को जिस भर्ती का सबसे ज्यादा काफी समय से इंतजार है, वह है राजस्व लेखपाल भर्ती गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपना आगामी परीक्षा कैलेंडर जारी करते समय प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,889 पदों पर भर्ती कराने की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आयोग को भर्ती शुरू करने की मंजूरी दे दी है। UPSSSC PET 2021 का रिजल्ट जारी होने जाने के बाद आयोग लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top