होम विश्व समाज का नया स्वरूप गढ़ने को उत्सुक है युवा पीढ़ी- श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उ.प्र.

राज्यउत्तर प्रदेश

विश्व समाज का नया स्वरूप गढ़ने को उत्सुक है युवा पीढ़ी- श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उ.प्र.

विश्व समाज का नया स्वरूप गढ़ने को उत्सुक है युवा पीढ़ी- श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उ.प्र.

विश्व समाज का नया स्वरूप गढ़ने को उत्सुक है युवा पीढ़ी- श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उ.प्र.

लखनऊ 11 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता (द सैम-2022) का भव्य उद्घाटन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उ.प्र. ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच दीप प्रज्वलित कर सैम-2022 का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विश्व आज एक वैचारिक क्रान्ति के दौर से गुजर रहा है, ग्लोबलाइजेशन हो रहा है और नये-नये विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज की युवा पीढ़ी विश्व समाज का नया स्वरूप गढ़ने को उत्सुक है और यही वह समय है जब हमें इस नयी पीढ़ी को मार्गदर्शन हेतु प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि खेलकूद, गीत-संगीत एवं कलात्मक प्रतिभा, ये तीनों ही चीजें बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अतिआवश्यक हैं। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अपने संबोधन में विश्वास व्यकत किया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय समारोह छात्रों के आत्मबल को जगाकर उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा देगा।

            इससे पहले, सैम-2022 के उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना नृत्य एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त, सी.एम.एस. छात्रों ने विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों केमाध्यम से विश्व एकता व विश्व शान्ति का संदेश देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत वर्ल्ड पार्लियामेन्ट की शानदार प्रस्तुति को भी सभी ने सराहा। ‘सैम-2022’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा उपाध्याय ने कहा कि सैम-2022 की प्रतियोगितायें छात्रों की प्रतिभा को तो उभारेंगी ही अपितु उनके मनोबल व आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होंगी। विदित हो कि सैम-2022 का आयोजन 11 से 14 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें नेपाल, श्रीलंका, आयरलैंड, बहरीन एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top