होम Uttar Pradesh: यूपी मे माध्यमिक स्कूलों के सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव, छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही मिलेगा प्रैक्टिकल नॉलेज

Uttar Pradesh: यूपी मे माध्यमिक स्कूलों के सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव, छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही मिलेगा प्रैक्टिकल नॉलेज

योगी सरकार उत्तर प्रदेश मे माध्यमिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की योजना बना चुकी है। इसके लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। योगी सरकार ने राज्य में 6 से 8वीं तक के स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की योजना बनाई है।

Uttar Pradesh:  यूपी मे माध्यमिक स्कूलों के सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव, छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही मिलेगा प्रैक्टिकल नॉलेज

Uttar Pradesh: यूपी मे माध्यमिक स्कूलों के सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव, छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही मिलेगा प्रैक्टिकल नॉलेज 

Uttar Pradesh: योगी सरकार उत्तर प्रदेश मे माध्यमिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की योजना बना चुकी है। इसके लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। योगी सरकार ने राज्य में 6 से 8वीं तक के स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की योजना बनाई है। इसके लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। सरकार सिलेबस में किताबी नॉलेज को कम पर डिजिटल और प्रैक्टिकल को बराबरी के तौर पर शामिल करने की प्लानिंग कर रही है। राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों के साथ देश और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाओं को भी अब सिलेबस में जगह दी जाएगी।

सरकार माध्यमिक स्कूलों के सिलेबस में इस व्यापक बदलाव की तैयारी अकेडमिक सेशन 2022-23 से कर रही है। 32 हफ्तों की अकेडमिक प्लानिंग को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। पहले पार्ट में क्लासेज में रीडिंग कराई जाएगी। दूसरे पार्ट में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाएंगे। वहीं तीसरे पार्ट में रिलेटेड सब्जेक्ट्स के प्रोजेक्ट बनवाए जाएंगे। जिसेस स्टूडेंट्स को स्कूली नॉलेज के साथ ही प्रैक्टिकल की भी पूरी नॉलेज मिल सके। यह सिलेबस यूपी के सभी स्कूलों में 2022-23 से लागू किया जाएगा। 

आपको बता दें कि सिलेबस में एजुकेशन के साथ ही चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और समान सेवा से जुड़े कार्यों को शामिल करना है। सैंगिक संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी सब्जेक्ट्स में शामिल किया जाएगा. अकेडमिक सेशन 2021-22 से क्लास 9 में साइंस और 2022-23 से सभी सब्जेक्ट्स में प्रैक्टिकल पर जोर दिया जाएगा। 

वहीं ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में कृषि विज्ञान पढा़ने पर खास जोर दिया जाएगा। जिससे बच्चे स्कूली शिक्षा से ही कृषि के बारे में जानकारी ले सकें। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अकेडमिक सेशन 2021-22 से साइंस और गणित में नए सिलेबस को लागू किया जाएगा। 2022-23 से सभी सब्जेक्ट्स में इसे लागू किया जाएगा। वहीं 6 से 9वीं तक के स्कूलों में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सामान्य संस्कृत के साथ लिट्रेचर संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी। 

टीचर्स को दी जायेगी इंग्लिश में पढ़ाने की ट्रेनिंग 

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में क्लास 6 से 12वीं तक में अंग्रेजी मीडियम का एक-एक सेक्शन चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा। इससे लिए टीचर्स को भी इंग्लिश में पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। नए सिलेबस में भारतीय भाषाएं पढा़ने का भी पूरा अरेंजमेंट होगा। स्टूडेंट्स अपनी पसंद से भाषा पढ़ सकेंगे। मंडल मुख्यालय के एक सरकारी स्कूल में प्राचीन शास्त्रीय भाषाओं से संबंधित साहित्य और ऑनलाइन मॉड्यूलों का भी विकास किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top