होम विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन : अमिताभ बच्चन इंटरव्यू छोड़ पहुंचे हॉस्पिटल

बॉलीवुड

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन : अमिताभ बच्चन इंटरव्यू छोड़ पहुंचे हॉस्पिटल

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन : खबर मिलते ही इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन : अमिताभ बच्चन इंटरव्यू छोड़ पहुंचे हॉस्पिटल

मुंबई : विनोद खन्ना (70) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें गाल ब्लैडर का कैंसर था। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था। अप्रैल की शुरुआत में उनकी एक फोटो भी सामने आई थी। इसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे।खन्ना ने करीब 144 फिल्मों में काम किया। वे पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद थे। गुरुवार को अमिताभ बच्चन अपकमिंग मूवी सरकार 3 के लिए इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें खन्ना के निधन की खबर मिली वे इंटरव्यू बीच में छोड़कर सीधे अस्पताल की ओर निकल गए।

हॉस्पिटल के मुताबिक खन्ना ब्लैडर कार्सिनोमा से जूझ रहे थे। उन्होंने गुरुवार सुबह 11.20 बजे अंतिम सांस ली।विनोद खन्ना 2015 में शाहरुख-काजोल स्टारर ‘दिलवाले’ के बाद फिल्मों में नजर नहीं आए। उन्होंने गुरदासपुर में कुछ महीने पहले कहा था कि उन्हें 2010 से कैंसर है। इसी वजह से वे पब्लिक लाइफ से दूर हैं। उनके परिवार में पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल-अक्षय हैं। दूसरी पत्नी से कविता बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है।


सोनिया गांधी - विनोद जी ने अपने सरल और करिश्माई व्यक्तित्व से जनता पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।
अनुपम खेर - विनोद खन्ना अपनी लार्जर देन लाइफ परफॉर्मेंस और ग्रेशियसनेस के लिए याद किए जाएंगे। उनके जैसे कम ही लोग होते हैं। सर आप बहुत याद आएंगे।
राजनाथ सिंह गृहमंत्री -फिल्मों और राजनीति में विनोद खन्ना का करियर शानदार था। उन्होंने करोड़ों भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बनाई। विनोद खन्ना जी के निधन के साथ भारत के लोगों ने एक शानदार एक्टर और सेंसेटिव पॉलिटिशियन को खो दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी नेता -विनोद खन्ना एक प्रभावशाली और प्यारा व्यक्तित्व बेहद हैंडसम और टैलेंटेड सुपरस्टार अब हमारे बीच नहीं रहे। फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद और मैं साथ रहे। वे अपने पीछे पूरी एक जनरेशन फैन्स दोस्त और शुभचिंतकों को छोड़ गए हैं। लव यू मिस यू।
आशा भोसले - विनोद खन्नाजी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे आखिरी वक्त तक एक अच्छे इंसान और स्टार रहे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है।
ऋषि कपूर - अमर (अमर अकबर एंथोनी में विनोद खन्ना का कैरेक्टर) आप बहुत याद आओगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top