होम जानें आखिर लालू ने PM मोदी को क्यों इंडियन-ट्रंप कहा?

जानें आखिर लालू ने PM मोदी को क्यों इंडियन-ट्रंप कहा?

जानें आखिर लालू ने PM मोदी को क्यों इंडियन-ट्रंप कहा?

जानें आखिर लालू ने PM मोदी को क्यों इंडियन-ट्रंप कहा?

नई दिल्ली. आज पहली बार 1 फरवरी को विपक्ष के विरोध के बावजूद बजट पेश किया जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रमुख लालू यादव ने PM नरेन्द्र मोदी को इंडियन ट्रंप कहा है। दरअसल लालू के मुंह से इस तरह की बात इसलिए निकली क्योंकि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद ई अहमद की मौत के बावजूद संसद में बजट पेश किया। विपक्ष इस बात का विरोध कर रहा था कि कल देर रात सासंद का देहांत हो गया इसलिए आज बजट ना पेश किया जाए लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने उनकी एक भी नहीं सुनी और बजट पेश किया।

इसलिए लालू ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा कि ई अहमद संसद के वरिष्ठ सदस्य थे। आज के दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहनी चाहिए थी। आज बजट पेश करके सरकार ने असंवेदनशीलता और अमानवीयता दिखाई है। 

बता दें कि पूर्व मंत्री और सांसद ई अहमद का देर रात निधन हो गया था। मंगलवार देर रात उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आखिरी सांसें ली। वे 78 साल के थे। मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्होंने फौरन एंबुलेंस के जरिए राम मनोर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top