होम आखिर धोनी से क्यों घबराई थी सनी लियोन?

बॉलीवुड

आखिर धोनी से क्यों घबराई थी सनी लियोन?

बेईमान लव की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ी है और फिर एक बार इसे आगे खिसका दिया है। यह फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होने वाली थी। इसी दिन एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी भी प्रदर्शित हुई. धोनी की फिल्म की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई थी..

आखिर धोनी से क्यों घबराई थी सनी लियोन?

बेईमान लव की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ी है और फिर एक बार इसे आगे खिसका दिया है। यह फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होने वाली थी। इसी दिन एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी भी प्रदर्शित हुई.

धोनी की फिल्म की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई थी उसे देखते हुए सिनेमाघर वालों ने सनी की फिल्म को बहुत ही कम शो दिए। कुछ ने तो अपने सिनेमाघर में इसे लगाने से भी इनकार कर दिया। यह देखते हुए बेईमान लव को फिर आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 14 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म के प्रमोशन में खुद सनी लियोन को रूचि नहीं है। कहा जा रहा है कि फिल्म उनके मन मुताबिक नहीं बनी है इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन से अपने को अलग कर लिया है।

सिनेमाघर मालिकों और वितरकों को भी बेईमान लव में रूचि नहीं है क्योंकि सनी लियोन की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं और यह माना जा रहा है कि सनी के जादू का असर अब पहले जैसा नहीं रह गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top