होम देश के रक्षा-बजट पर खर्च करने वाले दुनिया के टॉप-10 देश

हक़ीक़त

देश के रक्षा-बजट पर खर्च करने वाले दुनिया के टॉप-10 देश

जाने कहां हैं भारत का स्थान

देश के रक्षा-बजट पर खर्च करने वाले दुनिया के टॉप-10 देश

हर बार की तरह इस बार भी बजट में रक्षा बजट पर सबसे ज्यादा खर्च किया गया है। भारत का रक्षा बजट इस बार कुल बजट का 12.77% है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में रक्षा उपक्रमों में खर्च के लिए 2 लाख 74 हजार 114 करोड़ रुपए का बजट देने का एलान किया है। इस बार का रक्षा बजट पिछली बार के रक्षा बजट से 10% अधिक है। पाकिस्तान और चीन से सटी हजारों किलोमीटर की लंबी सीमा की जल थल और वायु में सुरक्षा के लिए बजट का बड़ा हिस्सा रक्षा के हिस्से में जाता है। दुनिया के तमाम देश हैं जो रक्षा पर बहुत ज्यादा खर्च करते हैं।

आइये जानते हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जो रक्षा पर पैसा खर्च करते हैं -

अमेरिका - अमेरिका का कुल रक्षा बजट 596 बिलियन डॉलर है जो कि अमेरिका के कुल जीडीपी का 3.3% है।

चीन - चीन के बारे में ये भी कहा जाता है कि उसका छुपा हुआ रक्षा खर्च बताए गए रक्षा बजट से बहुत ज्यादा होता है। फिलहाल चीन रक्षा खर्च के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है चीन का कुल रक्षा बजट 215.0 बिलियन डॉलर है जो कि चीन की जीडीपी का 1.9% है।

सऊदी अरब - सऊदी अरब का कुल रक्षा बजट 87.2 बिलियन डॉलर है जो कि उसकी कुल जीडीपी का 13.2% है।

रुस - रुस का कुल रक्षा बजट 66.4 बिलियन डॉलर है जो कि उसके कुल जीडीपी का 5.4% है।

यूनाइटेड किंगडम - ब्रिटेन का कुल रक्षा बजट 55.5 बिलियन डॉलर है जो कि ब्रिटेन की जीडीपी का 2.0% है। रक्षा बजट पर खर्च के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है।

भारत - दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना भारत में है। पाकिस्तान और चीन जैसे खतरों से निपटने के लिए भारत को अपने रक्षा बजट पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। भारत रक्षा बजट पर खर्च के मामले में दुनिया में 6वें स्थान पर है।

फ्रांस - फ्रांस रक्षा बजट पर खर्च के मामले में 7वें स्थान पर आता है। फ्रांस का कुल रक्षा बजट 50.9 बिलियन डॉलर है जो कि फ्रांस की कुल जीडीपी का 2.1% है।

जापान - जापान का कुल रक्षा बजट 43.6 बिलियन डॉलर है जो कि जापान की कुल जीडीपी का 1.4% है। रक्षा बजट पर खर्च के मामले में जापान दुनिया में 8वें स्थान पर है।

जर्मनी - जर्मनी का कुल रक्षा बजट 39.4 बिलियन डॉलर है जो कि जर्मनी की जीडीपी का 1.2% है। जर्मनी रक्षा खर्च के मामले में दुनिया में 9वें स्थान पर है।

दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया रक्षा बजट पर खर्च के मामले में 10वें स्थान पर आता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top