होम अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का स्कालरशिप के साथ चयन

शिक्षा

अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का स्कालरशिप के साथ चयन

अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का स्कालरशिप के साथ चयन

अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का स्कालरशिप के साथ चयन

             हाँगकाँग विश्वविद्यालय द्वारा 100 प्रतिशत स्कालरशिप

लखनऊ, 23 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र श्रेयश शर्मा को उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों द्वारा स्काॅलरशिप के साथ चयनित किया गया है। जहाँ एक ओर, हाँगकाँग के हाँगकाँग विश्वविद्यालय द्वारा श्रेयश को 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप से नवाजा गया है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका के फ्लोरिडा इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी ने 1,60,000 अमेरिकी डाॅलर, बेलारमाइन यूनिवर्सिटी ने 1,40,000 अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी ने 40,000 अमेरिकी डाॅलर की स्काॅलरशिप प्रदान की है। इसके अलावा, अमेरिका के ट्रिनिटी विश्वविद्यालय एवं कोलम्बिया कालेज ने भी श्रेयश को उच्चशिक्षा का आॅफर दिया है। सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 65 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 60 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top