होम आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 244 छात्रों ने चयनित होकर बनाया रिकार्ड

शिक्षा

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 244 छात्रों ने चयनित होकर बनाया रिकार्ड

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 244 छात्रों ने चयनित होकर बनाया रिकार्ड

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 244 छात्रों ने चयनित होकर बनाया रिकार्ड

लखनऊ, 6 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों नेआई.आई.टी.-जे... मेन्सपरीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 244 छात्रआई.आई.टी.-जे... मेन्समें चयनित हुए हैं जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त हुए कहा है कि सी.एम.एस. छात्रों की इस सफलता का श्रेय वास्तव में सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को जाता है जिनमे अथक परिश्रम लगन के कारण प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र

आई..एस., इंजीनियरिंग, मेडिकल अन्य व्यावसायिक कोर्सों के लिए चयनित होते हैं।

          सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों प्रतिभा को निखारने संवारने के लिए विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि इस वर्ष आई.आई.टी.-जे... मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड संख्या में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top