होम सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित

शिक्षा

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ, 15 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को  इण्डियन सेन्टर फॉर वाइल्डलाइफ एण्ड इन्वायर्नमेन्टल स्टडीज इन साउथ एशिया रीजन (आई.सी.डब्ल्यू.ई.एस.एस.ए.आर.) द्वारा ‘वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। श्रीमती अनन्त को यह सम्मान पर्यावरण एवं वन्यजीवन के संरक्षण हेतु छात्रों को प्रोत्साहित करने, उन्हें जागरूक बनाने एवं उनका मार्गदर्शन करने हेतु प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि श्रीमती अनन्त छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के इतर विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही हैं एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति छात्रों को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही, श्रीमती अनन्त छात्रों को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति उपयोगी सुझाव देने के साथ ही प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहीं है एवं इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्रों में पर्यावरण संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है एवं सामाजिक उत्थान में सी.एम.एस. छात्र अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। सी.एम.एस. का मानना है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और इनका इस्तेमान बहुत ही विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्रों को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से अवगत कराते हैं, साथ ही उनमें हरी-भरी प्रदूषण मुक्त धरती के प्रति ललक व आत्मविश्वास भी जगाते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top