होम क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

शिक्षा

क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

लखनऊ, 23 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र सुशांत बोस ने रीजनल साइंस सिटी के तत्वावधान में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान की यह क्विज प्रतियोगिता ‘भौतिकी विषय’ पर आधारित थी जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने भौतिक विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से पूछे गये प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही तीव्रता, स्पष्टता तथा सारगर्भित ढंग से देकर अपने ज्ञान-विज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्म विश्वास व उत्कृष्ट क्षमता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजकों ने सुशांत के ज्ञान-विज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top