होम रीजनिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

शिक्षा

रीजनिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

रीजनिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

रीजनिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

लखनऊ, 28 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-11 के छात्र काव्य गुप्ता ने आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत रीजनिंग (तार्किक) विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। काव्य गुप्ता की इस उपलब्धि हेतु अभी हाल ही में सी.एम.एस. द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप 50,000/- रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से भी लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इस मेधावी छात्र ने रीजनिंग विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। श्री शर्मा ने आगे बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top