होम सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘डायमण्ड जुबली मार्च’ 1 जुलाई को

शिक्षा

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘डायमण्ड जुबली मार्च’ 1 जुलाई को

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘डायमण्ड जुबली मार्च’ 1 जुलाई को

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘डायमण्ड जुबली मार्च’ 1 जुलाई को

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों व शिक्षकों का होगा सम्मान, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपनी स्थापना दिवस के 60 वर्ष (1959-2019) पूरे होने पर इस वर्ष ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ मना रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय के 3000 से अधिक शिक्षक एवं कार्यकर्ता भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाने हेतु आगामी 1 जुलाई को विशाल ‘डायमण्ड जुबली मार्च’ निकालेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च 1 जुलाई, सोमवार को प्रातः 7.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्

डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की विभिन्न हस्तियाँ भावी पीढ़ी के नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगायेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों के विशाल मार्च के उपरान्त ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ का विशेष आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इस भव्य समारोह में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों, आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. परीक्षाओं में देश भर में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले छात्रों के अलावा सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि यह समारोह समस्त जन-मानस में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का अलख जगायेगा, साथ ही छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास, लगन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top