होम सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 28 छात्रों को1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

शिक्षा

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 28 छात्रों को1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 28 छात्रों को1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 28 छात्रों को1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 17 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर के 28 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।  सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2019 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

            श्री शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में वेदांशी तिवारी, आस्था गर्ग, अहमद रूशान, भाविका सचान, ओशी गर्ग, चाहत सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, सुधांशु त्रिपाठी, उज्जवल महेन्द्र अग्रवाल, सुब्रत शुक्ला, आयुष कुमार, श्रेया वर्मा, मैत्रेयी दुबे, सोनल चौधरी, सुयश श्रीवास्तव, सोम्या त्रिपाठी, रित्विक श्रीवास्तव, तेजस्वी मिश्रा, श्रेयांस त्रिपाठी, पुलकित यादव, श्रेया झा, आलिया आलम, उदित कनौजिया, अहिली खिराद, हर्ष कुशवाहा, आयुषी सक्सेना, शुभांजलि सक्सेना एवं अरूणिमा सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top