होम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध 14 लोग को हिरासत में

देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध 14 लोग को हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के सामने पटाखा छुडाने के लिए मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध 14 लोग को हिरासत में

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के सामने पटाखा छुडाने के लिए मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड दिया गया। मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली की सुप्रीम कोर्ट के डी गेट के बाहर प्रदर्शनकारी पटाखे छुडा रहे है।

यह प्रदर्शनकारी आजाद हिंद फौज नाम के संगठन से बताए जा रहे हैं। इसकी ख़बर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब 14 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें 3 महिलाएं हैं। हिरासत में लेने के बाद इन लोगों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि बाद में हिरासत में लिए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने छोड़ दिया था। यह प्रदर्शन सतपाल महलौत्रा नाम के व्यक्ति द्वारा आयोजित किया गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top