
#April Fools कांग्रेस का BJP पर निशाना कहा सरकार ने निकाली 200 करोड़ नौकरियां
Photo1 अप्रैल फूल दिन के रूप में जाना जाता है। इस दिन कई लोग मजाक करते हैं जो पूरी तरह सच लगता है लेकिन होती नहीं है। कुछ इसी तरह कांग्रेस ने भी अप्रैल फूल पर PM मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो अपलोड़ किया है। इस वीडियों को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।
- वीडियो को एक न्यूज की तरह पेश किया गया है, जिसमें कहा है कि नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार मुक्त हुआ भारत, पत्नियों से पास मिला काला धन।
- नीरव मोदी ने MP मोदी के स्वस्थ्य भारत के सपने का किया साकार।
- पंजाब नेशनल बैंक का सारा पैसा किया साफ, इनाम के तौर पर मिला विदेश घूमने का टिकट।
- गंगा की सफाई हुई, अब पानी इतना साफ है कि आप PM मोदी का फोटो पानी में देख सकते हैं।
- मोदी जी ने हर भारतवासी के अकाउंट में 15 लाख रुपये दिए।
- देश का हर नगर बन गया स्मार्ट सिटी।
- रोबाट हर घर जाकर करते हैं कचारा इक्ट्ठा।
- सरकार ने 200 करोड़ नौकरियां निकाली। मंगल से लोग आकर कर रहे भारत में काम।
आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर अप्रैल फूल डे ट्रेड कर रहा है। यूजर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
See Video Here : https://twitter.com/_/status/980295386412838917
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Twitter, Facebook पर हमें फॉलो करें और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।