होम प्रेगनेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के 8 कारण

स्वास्थ्य

प्रेगनेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के 8 कारण

प्रेगनेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के 8 कारण

प्रेगनेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के 8 कारण

मासिक धर्म या पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड का हर महीने सही समय पर आना प्रत्येक महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार कुछ हार्मोनल बदलाव की वजह से भी देरी आ सकते हैं, इसके पीछे भी कई फैक्‍टर हो सकते हैं।

आइये जानते हैं कि किन वजहों से पीरियड में अक्‍सर देरी हो जाती है:-

१. अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं तो यह भी आपके पीरियड मिस होने की एक वजह हो सकती हैं। गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन की वजह से शरीर में हार्मोनल असंतुलन बनने लगता है। इसी कारण पीरियड मिस हो सकते हैं।

२.  हमारे गले में मौजूद थायरॉइड ग्रंथि के कम सक्रिय या अधिक सक्रिय होने के कारण भी शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसकी वजह से भी पीरियड मिस हो सकते हैं।

३. अगर आप शुगर की मरीज हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम या ज्यादा होने पर भी शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। इस कारण भी पीरियड अनियमित हो सकते हैं।

४.  बढ़ती उम्र भी पीरियड के अनियमित होने की या पीरियड न आने की एक वजह हो सकती है। महिलाओं की उम्र 40 पार हो जाने के बाद भी कुछ परेशानियां हो सकती है, जिस वजह से पीरियड मिस हो जाते हैं।

५. मोटापे का बढ़ना हमारे दिमाग की ग्रंथियों पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इसकी वजह से शरीर में हार्मोन्स का अंसुतलन हो जाता है और पीरियड्स मिस हो सकते हैं।

६.  लगातार तनाव से ग्रस्त रहने से बॉडी में एस्ट्रोजेन और कॉर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होने लगते हैं। इस कारण पीरियड्स अनियनमित हो जाते हैं।

७. जरूरत से ज्यादा व्यायाम या शारीरिक श्रम करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में एस्ट्रोजेन हार्मोन रिलीज नहीं हो पाता हैं, इस वजह से पीरियड समय पर नहीं आते हैं।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top