होम रिसेप्शन के बाद दूसरे हनीमून के लिए इस अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखे विराट-अनुष्का

रिसेप्शन के बाद दूसरे हनीमून के लिए इस अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखे विराट-अनुष्का

26 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस फंक्शन के खत्म होते ही इस जोड़ी को गुरुवार को एयरपोर्ट पर देखा गया।

रिसेप्शन के बाद दूसरे हनीमून के लिए इस अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखे  विराट-अनुष्का

26 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस फंक्शन के खत्म होते ही इस जोड़ी को गुरुवार को एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों साउथ अफ्रीका टूर के लिए रवाना हुए है। इस दौरान विराट ट्रैक सूट में नजर आए जबकि अनुष्का शर्मा मोनोक्रोम जम्पसूट और ब्लैक जैकेट पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।

विराट-अनुष्का नया साल साउथ अफ्रीका में मनाएंगे। जनवरी के पहले हफ्ते में अनुष्का मुंबई वापिस लौट आएगी। मुंबई वापिस आकर अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगी। फरवरी में अनुष्का अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा की शूटिंग शुरू करेंगी।

आपको बता दें कि 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का की इटली में शादी हुई थी। शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कुछ दिन उन्होंने रोम में हनीमून मनाया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top