होम 200 करोड़ की ठगी के मामले में STF को मिला अनारा गुप्ता का सुराख

उत्तर प्रदेश

200 करोड़ की ठगी के मामले में STF को मिला अनारा गुप्ता का सुराख

इलाहाबाद. फर्जी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली अनारा गुप्ता की तलाश में जुटी STF के हाथ सुराग लग चुका है। अनारा गुप्ता मुंबई में ही है ,लेकिन उसकी लोकेशन बदल चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए STF के CO प्रवीण सिंह चौहान ने बताया ..

200 करोड़ की ठगी के मामले में STF को मिला अनारा गुप्ता का सुराख

इलाहाबाद. फर्जी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली अनारा गुप्ता की तलाश में जुटी STF के हाथ सुराग लग चुका है। अनारा गुप्ता मुंबई में ही है ,लेकिन उसकी लोकेशन बदल चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए STF के CO प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि अनारा गुप्ता मुंबई में ही छुपी है, लेकिन इस समय उसने अपना ठिकाना बदल लिया है। हम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। मुंबई पुलिस से भी मदद मांगी गई है फिलहाल हमारे पास कई और शिकायतें भी आ चुकी है।

हरियाणा से 48 लाख रू० की ठगी का मुकदमा दर्ज -

STF प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया चंडीगढ़ में भी इस ठगी गैंग ने एक व्यवसाई को निशाना बनाया है। व्यवसाई ने फोन पर इस बाबत जानकारी दी है। उससे 48 लाख रुपए इन्वेस्ट कराए गए हैं। व्यवसाई ने भी चंडीगढ़ में मुकदमा दर्ज करा दिया है। माना जा रहा है कि अब जैसे-जैसे यह खबर मीडिया में आ रही हैं इस प्रोडक्शन हाउस के द्वारा ठगे गए लोगों की शिकायतों का दौर भी शुरू होगा।

सामने आ चूका है करीब 200 करोड़ से ज्यादा ठगी का मामला -

अनारा गुप्ता से जुड़े इस मामले अब तक 200 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आ चुका है, लेकिन यह आंकड़ा और अधिक बढने का अंदाजा है। लखनऊ और इलाहाबाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब चंडीगढ़ में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल अब इलाहाबाद पुलिस और STF, मुंबई के साथ हरियाणा में अपनी लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से अनारा गुप्ता व उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

जाने क्या है मामला -

एंपरर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पिनकार्प कॉइन नाम के प्रोडक्शन हाउस कंपनी के जरिए अनारा गुप्ता व उनके साथियों ने सैकड़ों करोड़ रुपए की ठगी की है। इलाहाबाद लखनऊ के साथ चंडीगढ़ में ठगी गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इलाहाबाद में एक हजार से जादा लोगों को इस प्रोडक्शन हाउस से जोड़कर इन्वेस्ट कराया गया है। इलाहाबाद से इस गिरोह का सदस्य ओम प्रकाश यादव और बनारस से शत्रुघन सिंह गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनसे पूछताछ के बाद अनारा गुप्ता व उनके साथियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि ये लोग प्रोडक्शन हाउस के नाम पर लोगों से पैसा इन्वेस्ट करवाते थे और बताते थे कि अजय देवगन स्टारकास्ट दिलवाले 2 बनाई जा रही है, उससे होने वाली इनकम इन्वेस्टर के बीच बांटी जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top