होम एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर के सभी माँ दुर्गा के पंडालों में चलाया गया चेकिंग अभियान

राज्यउत्तर प्रदेशकानून-व्यवस्था

एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर के सभी माँ दुर्गा के पंडालों में चलाया गया चेकिंग अभियान

एंटी रोमियो टीम प्रभारी SI प्रियंका सिंह द्वारा आज दिनांक 07-10-2019 को शहर के सभी माता दुर्गा पंडालों में अभियान चलाया गया जिसमें मांँ दुर्गा पूजा हेतु आने वाली महिलाओं व लड़कियों से पूछताछ व चेंकिंग अभियान चलाया गया।

एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर के सभी माँ दुर्गा के पंडालों में चलाया गया चेकिंग अभियान

बहराइच। एंटी रोमियो टीम प्रभारी SI प्रियंका सिंह द्वारा आज दिनांक 07-10-2019 को शहर के सभी माता दुर्गा पंडालों में अभियान चलाया गया जिसमें मांँ दुर्गा पूजा हेतु आने वाली महिलाओं व लड़कियों से पूछताछ व चेंकिंग अभियान चलाया गया। शाम को आरती हेतु आने वाली लड़कियों व महिलाओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे बात कर उनकी परेशानियां पूछी गयी व उनकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से यूपी डायल 100 महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 के बारे में उपयोगी जानकारी देकर इन नंबरों के उपयोग हेतु प्रेरित भी किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

इस अभियान को 'एंटी रोमियो टीम' प्रभारी SI प्रियंका सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस अभियान में महिला आरक्षी - अंकिता सिंह,अंजली वर्मा,लक्ष्मी पाल,निर्मला सैनी,रोशनी यादव व सुनीता यादव उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top