होम कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन

देश

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन
कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने नोएडा के जेपी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हुकुम सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हुकुम सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1938 में हुआ था। उनका बचपन भी कैराना में ही बीता। उनकी पढ़ाई-लखाई भी कैराना में ही हुई, हालांकि इंटर के बाद वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए। उन्होंने बीए के साथ-साथ वकालत की भी डिग्री ली। उन्होंने वकालत का पेशा चुन लिया। लेकिन भारत-चीन की युद्ध के समय उन्होंने देश के लिए भारतीय सेना को ज्वाइंन कर दिया। वो 1965 में पाकिस्तान पर हमले के दौरान अपनी टुकड़ी के साथ इस युद्ध में भी शामिल हुए। 1974 में उन्होंने जनआंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा और पहली बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े और जीत हासिल कर लिया। उन्होंने उसके बाद लोकदल और 1995 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top