होम BJP अध्यक्ष शाह अपने दिग्गजों को दिया 2019 चुनाव जीत का गोपनीय मंत्र

सियासत

BJP अध्यक्ष शाह अपने दिग्गजों को दिया 2019 चुनाव जीत का गोपनीय मंत्र

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के बड़े बड़े दिग्गज मंत्रियों की होटल उत्कर्ष विला में क्लास ली। इस क्लास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सी.एम. डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया।

BJP अध्यक्ष शाह अपने दिग्गजों को दिया 2019 चुनाव जीत का गोपनीय मंत्र

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के बड़े बड़े दिग्गज मंत्रियों की होटल उत्कर्ष विला में क्लास ली।  इस क्लास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सी.एम. डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को पूरी तरह मीडिया से छुपाकर रखा गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक 3 बजे तक चली।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अमित शाह ने भाजपा के नेताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का सफल फार्मूला दिया। साथ ही महागठबंधन से कैसे निपटा जाए, इसके बारे में भी जानकारी दी।

आपको बता दें कि इस बैठक को 3 भागों ब्रज, पश्चिम और कानपुर में बांटा गया। इसमें इन क्षेत्रों के पार्टी के दिग्गज मौजूद रहे। बैठक में अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन और कार्यों की समीक्षा की।

सूत्रों की मानें तो बैठक में 2019 में बनने वाली स्थितियों पर जोर दिया गया। मंथन इस स्तर से भी हुआ कि यदि महागठबंधन होता है, तो किस प्रकार भाजपा यूपी में कमल खिलाएगी।इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आई.टी. प्रकोष्ठ पर भी भरोसा जताया। आई.टी प्रकोष्ठ के योद्धाओं को कई प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही पार्टी के दिग्गजों को भी बताया गया कि 2019 के लिए किस तरह काम करना है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सी.एम. डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, साध्वी निरंजना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी बैठक में मौजूद रहे। इसके अलावा तीनों क्षेत्रों की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे। ब्रज क्षेत्र से राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल, एस.सी. आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष बबिता चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एल. वर्मा मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top