होम सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कानपुर रोड कैम्पस चैम्पियन

शिक्षा

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कानपुर रोड कैम्पस चैम्पियन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा चौक स्टेडियम में आयोजित सीनियर वर्ग की तीन दिवसीय इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ने सर्वाधिक 60 अंक अर्जित कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया।

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के  सीनियर वर्ग में कानपुर रोड कैम्पस चैम्पियन

लखनऊ, 24 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा चौक स्टेडियम में आयोजित सीनियर वर्ग की तीन दिवसीय इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ने सर्वाधिक 60 अंक अर्जित कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया जबकि सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) ने 56 अंकों के साथ द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पस के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस)  की कु. अंजली सिंह को शानदार प्रदर्शन हेतु सीनियर बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप से नवाजा गया जबकि बालक वर्ग में मास्टर पियूष सिंह को व्यक्तिगत चैम्पियन घोषित किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top