होम लॉजिकल एक्टिविटी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

शिक्षा

लॉजिकल एक्टिविटी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के कक्षा-7 के छात्र आयुष्मान श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी लॉजिकल एक्टिविटी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लॉजिकल एक्टिविटी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ, 10 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के कक्षा-7 के छात्र आयुष्मान श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी लॉजिकल एक्टिविटी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन वण्डरकिड्ज के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के इस मेधावी छात्र ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। 
     
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top