होम उत्तर प्रदेश के मजदूरों से वसूला गया किराया, लौटाएगी कांग्रेस

समाचारदेशराज्यउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मजदूरों से वसूला गया किराया, लौटाएगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के मजदूरों से वसूला गया किराया, लौटाएगी कांग्रेस- भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी वजह से देश में Lockdown का तीसरा चरण चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मजदूरों से वसूला गया किराया, लौटाएगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के मजदूरों से वसूला गया किराया, लौटाएगी कांग्रेस-

भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी वजह से देश में Lockdown का तीसरा चरण चल रहा है। उधर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अन्य राज्यों में फंसे यूपी के लोगों को वापस लाने में लगी है। इससे यह भी पता चला कि इन मजदूरों से किराया वसूला गया है मंगलवार और बुधवार को लखनऊ कानपुर और गोरखपुर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि उन्हें किराया अपनी जेब से ही भरना पड़ा है। कई मजदूरों ने तो यह भी बताया कि उनसे टिकट के किराए से ज्यादा पैसा वसूला गया है।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा ऐलान किया -

अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है जहां एक ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट के जरिए बताया कि हमने रायबरेली और अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची मांगी है जिससे हम टिकट के पैसे उन्हें वापस दे सके। यहां के लिए दो सहायता नंबर जारी कर दिए गए हैं जिन पर टिकट की फोटो पता भेजने से कांग्रेस आपका रेल भाड़ा अदा करेगी। उधर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी  के निर्देश का पालन किया जाएगा।

कैसे लौटाया जाएगा किराए का पैसा -

4 मई के बाद से उत्तर प्रदेश का कोई भी मजदूर जो बाहरी राज्यों से वापस लौटा है और उससे किराया वसूला गया है उसे कांग्रेस पार्टी अपनी तरफ से वापस लौटाएगी।  प्रियंका गांधी ने अपने टि्व में अमेठी और रायबरेली के लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं। इन नंबर पर टिकट की फोटो भेजने से रेल का किराया अदा किया जाएगा। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से प्रवासी मजदूरों की सूची भी मांगी है।

Twit URL - https://twitter.com/priyankagandhi/status/1258340590233595905

प्रियंका गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने रायबरेली व अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची माँगी है। जिससे हम टिकट के पैसे उन्हें दे सकें। यहाँ के लिए दो सहायता नं भी हैं जिन पर टिकट की फोटो, पता भेजने से कांग्रेस आपका रेल भाड़ा अदा करेगी।

अमेठी- 8795834675 9415610734 रायबरेली- 9515436744 926492624

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top