होम 14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव सी.एम.एस. में आज

शिक्षा

14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव सी.एम.एस. में आज

सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर के प्रतिभागी 14 देशों के छात्र कल 18 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव ‘ओपेन डे समारोह’ मना रहे हैं।

14 देशों के छात्रों द्वारा नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव सी.एम.एस. में आज

लखनऊ, 17 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर के प्रतिभागी 14 देशों के छात्र कल 18 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव ‘ओपेन डे समारोह’ मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस साँस्कृतिक महोत्सव में ब्राजील, कोस्टारिका, डेनमार्क, फ्राँस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, मंगोलिया, नार्वे, स्पेन, स्वीडन, थाईलैण्ड एवं भारत के बाल प्रतिनिधि अपने-अपने देश के लोकनृत्यों व लोकगीतों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित करेंगे तथापि एक मंच पर 14 देशों का साँस्कृतिक संगम एकता, शान्ति व सौहार्द से भरपूर विश्व व्यवस्था का अद्भुद दृश्य उपस्थित करेगा।

सी.एम.एस. की मेजबानी में चल रहे ‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर - क्रिस क्रास विलेज’ में 14 देशों से पधारे 11 से 12 वर्ष आयु के चार-चार बच्चों के दल अपने ग्रुप लीडर के नेतृत्व में आजकल एक माह के लखनऊ प्रवास पर है तथापि इस दौरान भारत की संस्कृति व सभ्यता का परिचय प्राप्त कर रहे हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर 28 दिसम्बर 2018 से 24 जनवरी 2019 तक आयोजित हो रहा है जिसमें विभिन्न देशों से पधारे बाल प्रतिभागी लगभग एक माह तक साथ-साथ रहकर ‘वसुधैव कुटम्बकम’ की भावना को साकार कर रहे हैं।

सी.एम.एस. की मेजबानी में आयोजित यह 26वाँ अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर है। अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में भाग लेने पधारे बच्चों को ठहरने, खाने-पीने, खेल-कूद, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण, चिकित्सा आदि की सारी सुविधाऐं सी.एम.एस. द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं। नन्हें-मुन्हें बच्चों को एक स्थान पर साथ-साथ इकट्ठे रखे जाने का उद्देश्य विभिन्न संस्कृति, भाषा, सभ्यता, रीति-रिवाज में पले-बढ़े बच्चों के कोमल हृदय में आपसी भाईचारा, विश्व शांति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का समावेश करना है, ताकि विश्वव्यापी दृष्टिकोण से परिपूर्ण ये बच्चे बड़े होकर मानव निर्मित सीमाओं से ऊपर उठकर एक विश्व की परिकल्पना को साकार करने में निश्चित ही सार्थक भूमिका निभाये।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top