होम खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा

अजब-गजब

खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा

खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा

खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा

जापान की एक लड़की ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि उसकी ये हालात किसी और ने नहीं बल्कि उसके दादा ने की है। दादा ने अपनी ही पोती का वो हाल किया जिसे जानकर आपका कलेजा कांप उठेगा। वो पोती को खाने के लिए तड़पाता था। उसे पेटभर खाना नहीं खाने देता और अगर वो चोरी-छुपे खाते हुए पकड़ी जाती तो उसे तब तक मारता जब तक की उसके पेट से खाना न निकल जाए।

खाने के लिए पोती को तड़पाता था -

दादा लड़की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लड़की ने लिखा है कि वो अपने ही घर में सालों तक घरेलू हिंसा की शिकार हो रही थी। उसके दादा उसे प्रताड़ित करते थे। उसे खाने के लिए नहीं दिया जाता था। उसका वजन महज 16 से 17 किलो रह गया था।

 तब तक पड़ती थी मार जब तक पेट से खाना न निकल जाए लड़की ने लिखा है कि उसे खाना नहीं मिलता था। अगर वो चोरी-छुपे खाना खाते हुए पकड़ी जाती थी तो उसे मारा जाता था। उसे तब तक मारा जाता था, जब तक कि वो उल्टी करके पेट से खाना न निकाल दे। उसे दादा की देखभाल के लिए छोड़ा गया था, लेकिन उसी दादा ने उसे कंकाल बना दिया था।

10 साल पुरानी तस्वीर-

लड़की ने अपनी ये 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अगर मुझे रेस्क्यू नहीं किया जाता तो मर चुकी होती। उसने लोगों ने अपील की है कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वे इसके लिए और इंतजार न करें। बिना देर किए अपनी मदद खुद करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top