होम जानिए कैसे शुभ होगा आपका धनतेरस

जानिए कैसे शुभ होगा आपका धनतेरस

भारत में धनतेरस बड़ी दीवाली से 2 दिन पहले बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अच्छी-अच्छी वस्तुएं खरीदते हैं, अच्छे पकवान बनाते हैं और पूजा-पाठ करते हैं।

जानिए कैसे शुभ होगा आपका धनतेरस

धनतेरस स्पेशल. भारत में धनतेरस बड़ी दीवाली से 2 दिन पहले बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अच्छी-अच्छी वस्तुएं खरीदते हैं, अच्छे पकवान बनाते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस सुख, धन और समृद्धि का त्योहार है। हमारी संस्कृति में धन और स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

धार्मिक जानकारों के अनुसार यह त्योहार इसलिए मनाया जाता है क्योंकि हम इस दिन भगवान की पूजा करते हुए स्वास्थ्य और धन में वृद्धि होने की कामना करते हैं। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता माने जाने वाले यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन यमराज महाराज को याद करते हुए दीप जलाये जाने का प्रचलन हैं। ऐसा विश्वास किया जाता है कि जहां यमराज की पूजा और दीप जलाते हैं वहां अकाल मौत नहीं आती। यही नहीं, उस घर में सुख समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। इस दिन लंबी आयु की भी कामना करते है।

इस दिन यमराज के अलावा लोग लक्ष्मी देवी की भी पूजा होती हैं। इस दिन लोग अपने धन में बढ़ोतरी की कामना करते हुए लक्ष्मी को भोग लगाते हैं। वहीं कई लोग भगवान धनवंतरी की भी पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं, धनतेरस के दिन घरेलू बर्तन खरीदने के अलावा अपने घर औऱ अपने कार्य स्थल की साफ सफाई भी करते हैं।

जब देवताओं और राक्षसों ने मिलकर किया था समुद्र मंथन-
पुराणों के अनुसार जब देवताओं और राक्षसों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था तब समुद्र से चौदह रत्न निकले थे। जिनमें एक रत्न अमृत था। भगवान विष्णु देवताओं को अमर करने के लिए "धनवंतरि" के रूप में प्रकट होकर कलश में अमृत लेकर समुद्र से निकले थे। इसलिए "धनवंतरि" की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top